
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी गौसाला के समीप नदी तट पर स्थित पुराने मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर का जीर्णोद्वार कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया । जिसका समापन बुधवार को भंडरा के साथ संपन्न हुआ।

इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर नदी तट पर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की स्थापना सुहासरिया परिवार के पूर्वजों द्वारा किया गया था । यह मंदिर यहां के लोगों के आस्था का प्रमुख केंद्र है । लोग प्रातः काल नदी में स्नान करके मंदिर में पूजा अर्चना करते है । मंदिर काफी पुराना होने के कारण जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था । जिसके बाद सुसासरिया परिवार द्वारा अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित इस मंदिर को फिर से नया आकर्षक रूप देने का कार्य आरंभ कर दिया । मंदिर में निर्माण कार्य तथा रंग रोगन पूरा होने के बाद स्थानीय जानकार ब्राह्मणों द्वारा भक्तिमय पूजा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया । जहां विद्वान ब्राह्मणों की देख रेख में विधिवत पूजा अर्चना किया गया । इस अवसर पर नीतीश सुहासरिया ने कहा कि परिवार के सभी लोगों के सहयोग से इस मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया है । उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में भगवान शिव अपने पूरे परिवार के साथ हनुमान जी भगवान श्री कृष्णा भगवान सत्यनारायण सहित सभी देवी देवता स्थापित है । इस कार्य को पूरा करने के बाद परिवार के सभी सदस्य प्रफुल्लित है । कार्यक्रम के अंत में भोग प्रसाद का वितरण किया गया । सभी कार्यक्रम पंडित राज कुमार की देखरेख में हुआ।

इस दौरान पवन सुहासरिया, राजेश, नितिन, मयंक, अंकित, संचित, अमित, दीपक सुहासरिया समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
