• Wed. Jul 1st, 2026

Saraikela : भागवती ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने उड़ाई सोने की बाली, सीसीटीवी से खुला राज* *स्थानीय लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, खड़गपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी* *बंगाल नंबर की बाइक बरामद*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 30, 2026
crescent ad
Saraikela news  :  सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित *भागवती ज्वेलर्स* में मंगलवार को सोने की बाली खरीदने के बहाने पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे थे। जैसे ही दुकानदार का ध्यान हटा, एक युवक ने सोने की बाली को सावधानीपूर्वक अपने पैंट की जेब में डाल लिया। एक बाली के गायब होने का संदेह होने पर दुकान मालिक ने *सीसीटीवी फुटेज* खंगाला। फुटेज में दोनों ग्राहकों की मिलीभगत से चोरी की घटना साफ नजर आई।
दुकानदार ने तुरंत सरायकेला पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। इस पर दुकानदार व स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर युवक की जेब से सोने की बाली बरामद हुई।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक *पश्चिम बंगाल के खड़गपुर* के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान *शेख सैयाद अली* और *बाबू अली* के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को पैदल ही पकड़कर सरायकेला थाना ले गई, जहां पूछताछ जारी है।
पुलिस ने मौके से *बंगाल नंबर की मोटरसाइकिल* भी बरामद की है। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैलते ही दुकान के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सरायकेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *