
सरायकेला: सोमवार को सरायकेला अंचल कार्यालय में नव पदस्थापित अंचल अधिकारी *श्री अमित कुमार श्रीवास्तव* से उप प्रमुख *श्री बसुदेव महतो* ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री जगदीश महतो भी उपस्थित रहे।
उप प्रमुख ने अंचल अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा हुई।
उप प्रमुख वासुदेव महतो ने अंचल अधिकारी को अंचल क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज, जाति-आवासीय प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन सहित आम जनता से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया और उनके त्वरित निष्पादन का आग्रह किया।
अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने पारदर्शी और जनहितैषी कार्यप्रणाली अपनाने का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

