
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहां 11 वर्षीय मानसिक रूम से दिव्यांग नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी उसके पिता राज्य से बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं जबकि मां बकरी चराने गई थी इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय प्रभु महतो घर में घुस गया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपी ने बच्चों के साथ मारपीट भी की जिसमें वह बेहोश हो गई मां ने रंगे हाथ पकड़ ग्रामीणों ने घेर कर दबोचा ।घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की मां बकरी चरा कर घर लौटी घर पहुंचते ही उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा यह देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी मां की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेर कर बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सख्त सजा दिलाने की बात कही है।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई मेडिकल जांच जारी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया हजारीबाग सदर एसडीपीओ रूपेश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की मां के लिखित आवेदन के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस बच्ची को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेजा गया है जहां मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
