
आदित्यपुर। बिहार के भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब झारखंड के आदित्यपुर तक पहुंच गई है।
रविवार को आदित्यपुर टू के रोड नंबर-19 स्थित क्षेत्र में स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और बिहार सरकार, भाजपा तथा बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भारत तिवारी का एनकाउंटर फर्जी था और इसे राजनीतिक दबाव में अंजाम दिया गया। लोगों ने कहा कि न्याय के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान बिहार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
आक्रोशित नागरिकों ने केंद्र एवं राज्य सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने तथा कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक जनआंदोलन जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
