
सिंदरी/बलियापुर:भाकपा (माले) के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता मुक्तेश्वर महतो (63 वर्ष) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होते ही सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो उनके निवास कोनाटांड गांव पहुंचे।
विधायक महोदय ने दिवंगत कार्यकर्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

दुःख की इस घड़ी में विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।ॐ शांति! विनम्र श्रद्धांजलि!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
