
परम आदरणीय अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद जी महाराज का आगमन धनबाद के कार्मिक नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुआ ।
भव्य और दिव्य स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस पावन शुभ अवसर पर सैकड़ों लोग की भीड़ रही, हर लोगों को परमादनीय स्वामी संतोष आनंद जी के महाराज के द्वारा योग, आसन , प्राणयाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के बाद सभी को आँखों की दिव्य नेत्रामृत निशुल्क बांटा गया। इंटरनेशनल इनर पीस फाउंडेशन के तत्वाधान में यह दिव्य योग और रोग निवारण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर, आचार्य सौरभ शांडिल जी का भी

आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर कोलकाता के प्रसिद्ध बिल्डर मोना चक्रवर्ती और तनुश्री श्री चक्रवर्ती आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर डॉ प्रफुल राज ,श्री सतदेव साव, श्री राजू सिंह, अमित सिंह, सुधीर कुमार, कौशल सिंह, लालटू कुमार चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति रही।
यह योग का कार्यक्रम 1 जुलाई तक चलेगा। प्रतिदिन योग क्लास के बाद नारी परीक्षण विद्या के द्वारा बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। हर बीमारी का इलाज आयुर्वेद योग ध्यान साधना वैदिक मंत्र से संभव है। आय हम सभी पुनः सनातन धर्म की पौराणिक विद्या को आत्मसात करें और जीवन को धन करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
