• Sat. Jun 27th, 2026

चोरी हुई ट्रैक्टर को थाना प्रभारी दीपक सिंह ने 12 घंटे के अंदर बरामद किया।

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के अम्बाजीत गांव से हुई ट्रैक्टर चोरी को थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने 12 घंटे के अंदर बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल से बरामद करने में कामयाब रहे। भुक्तभोगी अभय कुमार दास 26 जून 2026 को ही ट्रैक्टर चोरी का आवेदन दिया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर चोरी गई ट्रैक्टर को सघन छापामारी करते हुए बरामद कर लिया गया।दिए गए आवेदन में कहा गया है

कि 25 जून 2026 को करीब 6:00 बजे शाम खेत जोत कर स्वास्थ्य उपकेंद्र अंबाजीत के प्रांगण में ट्रैक्टर को खड़ा कर अपने घर चला गया। फिर 26 जून 2026 को करीब 5:00 बजे सुबह उक्त स्थल पर पहुंचा तो मेरा महिंद्रा ट्रैक्टर जेएच 02 बीवाई -1573 गायब था। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि 26 जून 2026 को अंबाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास द्वारा ट्रैक्टर चोरी होने का आवेदन दिया गया था।

उक्त आवेदक के आलोक में बड़कागांव थाना कांड संख्या 113/ 26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए छापामारी शुरू की गई। क्षेत्र में सघन छापामारी के बाद बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल से देर शाम बहुत ही मशक्कत से ट्रैक्टर को मरमद कर लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि यदि तुरंत छापामारी नहीं की जाती तो जुगल घाटी होते हुए डेमोटांड़ ट्रैक्टर को ले जाने के बाद बरामद करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन थी।

इसलिए समय को ना गवाते हुए त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। ज्ञात हो कि इसी दिन सुबह से ही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में मुहर्रम का जुलूस संपन्न कराने में थाना के सभी अधिकारी जगह-जगह पर तैनात थे।

बावजूद थाना प्रभारी ने समय की नजाकत को समझते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्र बलोदर के जंगल में सघन छापामारी अभियान चलाकर ट्रैक्टर को बरामद करने में कामयाब रहे। उक्त त्वरित कार्रवाई से थाना प्रभारी श्री सिंह की पुलिसिंग व्यवस्था पर पुरी क्षेत्र में प्रशंसा के साथ-साथ पुलिस के प्रति आत्मविश्वास की चर्चा जोरों पर है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *