• Fri. Jun 26th, 2026

दारू पुलिस की तत्परता से पशु तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

दारू ( हजारीबाग): शुक्रवार तड़के दारू थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 3 बजे पशु तस्कर एक लग्जरियस इनोवा वाहन में चार गायों को अमानवीय तरीके से बांधकर ले जा रहे थे। इसी दौरान वाहन का एक पहिया पंचर हो गया, जिससे तस्करों की गाड़ी झुमरा स्थित डिपो चौक पर फंस गई।

घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए सबसे पहले रस्सियों से बंधी चारों गायों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। बाद में पुलिस ने इनोवा वाहन एवं गायों को अपने कब्जे में ले लिया।

दारू पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पशु तस्करी की बड़ी कोशिश विफल हो गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *