• Tue. Jun 23rd, 2026

Adityapur : झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा आदित्यपुर थाना में निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, आदित्यपुर के तत्वावधान में मंगलवार को आदित्यपुर थाना परिसर में वृहद निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी की पहल पर आयोजित शिविर में निजी अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने करीब 70 लोगों की आंखों की जांच कर विजन टेस्ट एवं रीफ्रैक्शन किया। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया।
वहीं सीएचसी गम्हरिया की चिकित्सकों ने ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच की। अधिकांश लोगों की रिपोर्ट सामान्य पाई गई। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर आरक्षी निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्री अंजनी कुमार, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई सुषमा कुमारी और असलम अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ चौबे, श्री विजय नारायण पांडेय, श्री सुरेश सिन्हा, श्रीमती संध्या प्रधान, श्री एस एस मिश्रा, श्री रणवीर कुमार सिंह, श्री के के झा, भगवान झा और श्री टी वी आर राजू ने उपस्थित रहकर अपना सक्रिय सहयोग दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *