• Tue. Jun 23rd, 2026

Adityapur : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा आदित्यपुर मंडल ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदित्यपुर मंडल द्वारा मंगलवार को आदित्यपुर आईबी गेस्ट हाउस में महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपई सोरेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा तथा देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व उपमहापौर अमित सिंह, बबलू सोरेन, देवेश महापात्रा, रंजीत प्रधान, चंचल गोस्वामी, राकेश सिंह, किशन प्रधान, गुरजीत सिंह, संतोष शाह, स्वप्न दास, बाबू चंद प्रजापति, शान्तनु घोष, अमन प्रसाद, नीरू सिंह, विजय सिंह, पवन महतो तथा नील पद्मा विश्वास सहित वार्ड संख्या 12 से 15 तक के सभी बूथ अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *