• Mon. Jun 22nd, 2026

Adityapur : ब्राह्मण टोला मे मेयर संजय सरदार ने किया निरीक्षण,पानी,नाली व सड़क जल्द होगा समाधान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने सोमवार को वार्ड संख्या 20 ब्राह्मण टोला मे निरीक्षण कर विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ओड़िआ स्कूल मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यालय के प्राचार्य ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। मेयर ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में पानी की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में मेयर ने नाली एवं सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने उनसे जर्जर सड़क और नाली निर्माण की मांग की। इस पर मेयर ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा तथा नाली एवं सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने वार्ड में सरकारी आवास के खाली जगह पर कचरे के अंबार का निरीक्षण किया. मेयर ने कहा कि स्वच्छता, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और वार्ड 20 की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *