
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स प्रबंधन द्वारा कुल्टी रेलवे-स्टेशन से लेकर थाना मोड़ जीटी रोड तक सड़क का निर्माण का कार्य ईडी अनिल कुमार, सीजीएम एस घोष तथा एजीएम एचआर कामिॅक जेड आदिल के नेतृत्व में शनिवार से आंरभ कर दिया गया। जिसको लेकर शहर के लोगों उत्साह हैं। सड़क निर्माण के पूर्व विधिवत मंत्रोचारण के माध्यम से पूजा-पाठ की गई।

इस दौरान सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के मुखिया मुक्तानंद राय ने बताया हैं कि यह सड़क वर्षांत के पहले बनकर तैयार हो जायेगी। सड़क निर्माण के दौरान बीएम, कारपेटिंग, सीलपुट तथा पूण॔ रूप से सड़क बन जाने के बाद बालू बिछाई जायेगी। जिससे की सड़क की मजबूती बनी रहे। दस साल तक यह सड़क सुरक्षित रहेगी।

सड़क निर्माण के दौरान लाज रोड, अपर कुल्टी और थाना मोड़ से सटे सभी शाखा में रोड का निर्माण किया जायेगा। जिससे टाउनशिप एरिया को नया रूप दिया जा सके। जब कि सड़क का निर्माण कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा हैं और यह कार्य बहुत अनुभवी ठैका दार के माध्यम से करवाया जा रहा है। जिससे सड़क का पक्कीकरण बना रहे और टीकाउ रहे।
मालूम हो कि कुल्टी रेलवे-स्टेशन से थाना मोड़ तक बनने वाली यह सड़क कुल्टी की लाइफ लाइन हैं कुल्टी रेलपार के केंदुआ बाजार, लाल बाजार, सियाल डंगाल, दामागोड़िया, बोडरा, पत्थर खाद्य, लोकोलाइन समेत लगभग एक दर्जन ग्रामीण इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं।
यह सड़क सीधे जीटी रोड से जाकर मिलती हैं। जहा से आसनसोल और धनबाद तथा पुरूलिया लोग जाते हैं। जब कि थाना की बनने वाली सड़क से आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय, हाई स्कूल और कुल्टी कालेज जाने का भी रास्ता हैं। सेल ग्रोथ वर्क्स के कर्मचारी भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह सड़क कितनी महत्वपूर्ण हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
