• Sun. Jun 21st, 2026

Adityapur : फुटबॉल मैदान में उलि बगाइचा परब का शुभारंभ, आम उत्पादकों को मिलेगा बाजार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय उलि बगाइचा परब-2026 (आम महोत्सव) का शुभारंभ हुआ।
20 एवं 21 जून तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विकसित आम बागानों से उत्पादित आमों के विपणन को बढ़ावा देना, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा जिले में उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों का प्रचार-प्रसार करना है।
महोत्सव का उद्घाटन सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त रीना हसदा एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं जिले में उत्पादित आम भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आम उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव किसानों को खरीदारों और व्यापारिक अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे आम उत्पादकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *