• Fri. Jun 19th, 2026

Adityapur : आदित्या सिंडिकेट में भी शुरू हुआ पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य, जलापूर्ति की दिशा में बड़ी पहल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। नगर निगम के आश्वासन और पहल के तहत आदित्या सिंडिकेट सोसाइटी में सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (30 एमएलडी) से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। बताया गया कि शाम तक पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
आदित्या सिंडिकेट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इसे सोसाइटी के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था। नई पेयजल योजना से निवासियों को काफी राहत मिलेगी। पाइपलाइन कार्य शुरू होने से सोसाइटी के लोगों में खुशी का माहौल है।
वहीं जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश और शशांक गांगुली ने कहा कि मोर्चा लगातार आदित्यपुर की जनसमस्याओं, विशेषकर जल संकट के मुद्दे को उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है और जनआंदोलन तथा जनदबाव के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि 19 जुलाई तक सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। यदि निर्धारित तिथि तक जलापूर्ति शुरू नहीं होती है तो 19 जुलाई को जनकल्याण मोर्चा की बैठक आयोजित कर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि जनकल्याण मोर्चा भविष्य में भी आदित्यपुर की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाता रहेगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *