
लोयाबाद -योगेश्वर प्रसाद योगेश द्वार प्रवेश के समीप झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का 200 केवीए ट्रांसफार्मर गुरुवार को दिन में अधिक लोड पड़ने के कारण जल गया।
इस घटना से लोयाबाद के कनकनी 4 नंबर इलाके के आसपास आईपीएस कॉलोनी, चौधरी मोहल्ला, चौहान पट्टी सहित लगभग 150 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बताया जाता है कि आज दोपहर लगभग 2 बजे अचानक बिजली चली गई। लाइनमैन परवेज आलम को सूचना दी गई। परवेज आलम ने ट्रांसफार्मर को जांच कर बताया कि अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है।

उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को उतार लिया जाएगा और उक्त स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाने में दो दिन का समय लग सकता है।
*प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में नाराजगी*
वही इस उमस भरी गर्मी मे बिजली न होने से स्थानीय निवासियों गर्मी से हाल-बेहाल, और घर मे अंधकार होने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
