• Thu. Jun 18th, 2026

शिव गुरु के लिए त्याग और समर्पण के लिए सदैव याद किये जाएंगे दीदी नीलम आनंद:शिवपूजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद, शिव शिष्यता के जनक साहब श्री हरींद्रानंद जी की अर्धांगिनी दीदी नीलम आनंद जी की 21वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय शहर रमेश चौक के समीप महादेव के मंदिर परिसर में स्थानीय शिव शिष्य परिवार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीदी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर स्थानीय गुरु भाई शिव पूजन सिंह ने कहा कि शिव गुरु कार्य के लिए त्याग और समर्पण के लिए सदैव दीदी निगम आनंद याद किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि लौकिक जीवन में जिस प्रकार से उन्होंने शिव कार्य को गति देने में अपने सहभागिता निभाई है वह अविश्वसनीय है. जिस प्रकार से उन्होंने साहब श्री के साथ मिलकर शिव गुरु कार्य को गति प्रदान की है. उससे हमको आपको प्रेरणा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि दीदी सदैव महादेव गुरु के काम के लिए चिंतित रहती थी और लोगों को भी महादेव कार्य में अपनी सहभागिता देने के लिए प्रेरित करती रहती थी.

इस दौरान दीदी के द्वारा लोगों को हर प्रकार से सहयोग भी किया जाता था चाहे वह आर्थिक सहयोग,मानसिक सहयोग या शारीरिक सहयोग हर तरह से उन्होंने गुरु कार्य को बढ़ावा देने के लिए लोगों को बीच महादेव गुरु का अलख जगाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि दीदी के पुण्यतिथि को हम लोग संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं. ताकि हम लोग यह संकल्प लेकर दीदी ने जिस प्रकार से महादेव का शिष्य बनने के लिए तीन सूत्र दिया है.

उसका हम लोग सदैव निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से पालन करते रहे. दीदी ने अपने लौकिक जीवन में ही कहा था कि जो लोग महादेव गुरु का काम इमानदारी पूर्वक से करेंगे उनके लौकिक जीवन के कांटे में चुन लूंगी. आज वह देखने को मिलता है.

परेशानियों में लोग दीदी को याद करते हैं तो उनके दुखों का निवारण तेजी से होता है. इस अवसर पर मंच का संचालन देव के गुरु भाई अर्जुन सिंह के द्वारा किया गया. जबकि इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सिंह, पिंटू कांस्य कार, अनूप सोनी, शिव जनम बाबू, अजीत कुमार सिंह दिलीप कुमार सिंह उपेंद्र सिंह, चंद्रकांता बहन, प्रमिला बहन, पुष्पा बहन ऊषा बहन विभा बहन सहित हजारो शिव शिष्य परिवार उपस्थित थे. फोटो


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *