• Mon. Jun 15th, 2026

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार का स्वागत, कांग्रेस नेता सुरेश धारी ने दी शुभकामनाएं

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अंजनी कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर सुरेश धारी ने उनसे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सुरेश धारी ने कहा कि अंजनी कुमार पूर्व में भी आरआईटी थाना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और आदित्यपुर क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से आदित्यपुर की जनता को मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि अंजनी कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
साथ ही आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। सुरेश धारी ने नए थाना प्रभारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *