
चक्रधरपुर : रेलवे हॉस्पिटल के समीप हरिजन बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत प्रारंभ हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच पुजारी नित्यानंद पांडे जी ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
राटा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की आराधना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार के लिए प्रार्थना की।

समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 जून से 23 जून 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भव्य घट यात्रा के साथ होगा। जो बालाजी मंदिर पीछे माता का हल्दी से प्रतिमा बनाकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी l

पूजा में मुख्य यजमान के रूप में अजय मुखी एवं उनकी पत्नी नीतू मुखी पूजा में बैठे। घट यात्रा में साईं मुखी, समीर मुखी, विवेक कुमार, रुपेश सिंह, उदय बाग, लक्ष्मी साव एवं राधिका बोदरा शामिल रहे।
सोलापुरी माता पूजा समिति के सदस्य अविनाश मुखी, रोहित तांती, अजय मुखी, रिंटू पॉल, सूरज मुखी एवं सरवन साव सक्रिय रूप से आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार पूजा संपन्न कराने के लिए खड़गपुर से विशेष रूप से पुरोहित को आमंत्रित किया गया है।
पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 23 जून को माता शीतला के भव्य विसर्जन जुलूस के साथ होगा। क्षेत्र में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
