• Mon. Jun 15th, 2026

संकुल स्तरीय नोडल शिक्षकों के योग प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय झारखंड 2026-27 के अंतर्गत विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल के संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सरायकेला संकुल साधन सेवी राजेंद्र कुमार नंदा की अध्यक्षता में बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के प्रांगण में उक्त योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें योग एवं खेल शिक्षक जयराज दास तथा अर्जुन महतो द्वारा संकुल के सभी विद्यालयों के सभी संकलन से एक-एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल को योग का प्रशिक्षण दिया गया।

जागरूकता पूर्वक संपन्न हुई उक्त योग प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के साधन सेवी राजेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि इस वर्ष “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” की थीम के साथ 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

जिसके तहत योगमय झारखंड 2026-27 के अंतर्गत विभागीय निर्देशानुसार विभिन्न योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उपरांत योग प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को अपने-अपने विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *