• Sun. Jun 14th, 2026

उपायुक्त ने बड़ा गुन्टिया पंचायत भवन का किया निरीक्षण, सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के दिए निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 14 जून 2026: जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने रविवार को खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा गुन्टिया पंचायत भवन का निरीक्षण कर भवन की आधारभूत सुविधाओं एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने पंचायत भवन की सभी खिड़कियों में पर्दे एवं मच्छररोधी जाली (मॉस्किटो नेट) लगाने का निर्देश दिया, ताकि कार्यालयीन कार्यों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही भवन के सभी कमरों के बाहर स्पष्ट नेम प्लेट लगाने को कहा, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न कक्षों और कार्यालयों की पहचान करने में सुविधा हो।

 

उन्होंने पंचायत भवन परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पेड़-पौधे एवं गमले लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण जनसेवा केंद्र भी है, इसलिए इसकी साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुषों के लिए भारतीय शैली तथा वेस्टर्न शैली के अलग-अलग शौचालयों के निर्माण का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा पंचायत भवन के समक्ष पेवर्स ब्लॉक लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश देते हुए पंचायत भवन को ग्रामीण प्रशासन एवं जनसेवा का एक आदर्श केंद्र बनाने पर बल दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *