
जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं तथा साइकिल वितरण योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 2,35,175 विद्यार्थियों के विरुद्ध अब तक 1,83,805 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है। उपायुक्त ने शेष पात्र विद्यार्थियों का जल्द से जल्द पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी योग्य छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लाभान्वित संस्थानों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों का भौतिक सत्यापन समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक सत्यापन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

बैठक में साइकिल वितरण योजना की प्रखंडवार प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिन प्रखंडों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम पाया गया, उन्हें लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
