• Sat. Jun 13th, 2026

Saraikela : उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारी साईं में तिथि भोजन का आयोजन, बच्चों को परोसा गया विशेष मेनू*, *बीईईओ- बोले ऐसे कार्यक्रम में बढ़ती है बच्चों की उपस्थिति और खाने में रुचि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 13, 2026
crescent ad
*सरायकेला* – राज्य एवं जिला स्तर के निर्देशानुसार विद्यालयों में तिथि भोजन करने का निर्देश प्राप्त है तत्पश्चात शनिवार को सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारीसाई में तिथि भोजन का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप में उपस्थित थे श्री दिनेश कुमार दंडपात प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला, प्रखंड मध्यान भोजन कोषांग के श्री राजाराम महतो, संकुल साधन सेवी श्री राजकुमार प्रधान, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री दीपक कुमार महतो, पूर्व सरपंच श्री राजाराम महतो, अध्यक्ष श्री हिमांशु दास, ग्राम प्रधान श्री दिलीप महतो, उक्त विद्यालय के शिक्षक श्री अमूल्य महतो,श्यामल गोप, श्यामा प्रसाद माझी, पूनम लोवादा, उषा महतो एवं सभी छात्र-छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह से कार्यक्रम करने से बच्चों की उपस्थिति तथा मध्याहन भोजन योजना का मेनू से हटकर कुछ अलग तरह का बनाने से अच्छा स्वादिष्ट तथा बच्चों की खाने में रुचि को बढ़ावा देता है और बच्चों को नियमित आने में सरकार के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ताकि बच्चे नियमित विद्यालय आए ।
आज मेनू में पनीर, पालक, दाल, चावल, आलू, एवं हरी सब्जी तथा अचार, पापड़, सलाद इत्यादि सभी बच्चों को खिलाया गया

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *