• Fri. Jun 12th, 2026

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डीवीसी बोकारो थर्मल की पहल, ईटीपी-पीटीपी कंट्रोल बिल्डिंग का उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Jun 12, 2026
crescent ad

 

बेरमो /बोकारो थर्मल-

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो ताप विद्युत केंद्र में गुरुवार को अत्याधुनिक इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) एवं प्राइमरी ट्रीटमेंट प्लांट (पीटीपी) कंट्रोल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने संयंत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं अभियंताओं से इसकी तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए जल उपचार प्रणाली को सुदृढ़ करना आवश्यक है। नई कंट्रोल बिल्डिंग के माध्यम से ईटीपी एवं पीटीपी का संचालन अधिक व्यवस्थित और केंद्रीकृत तरीके से किया जा सकेगा।

 

सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरणीय मानकों का पालन भी डीवीसी की प्राथमिकता है। इस व्यवस्था से जल उपचार प्रक्रिया की निगरानी बेहतर होगी तथा उपचारित जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

 

उद्घाटन के बाद परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। परियोजना प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकाधिक पौधारोपण और हरित वातावरण के निर्माण पर जोर दिया गया।

 

अधिकारियों के अनुसार नई कंट्रोल बिल्डिंग से जल उपचार प्रणाली की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता, कर्मचारी तथा यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *