• Fri. Jun 12th, 2026

सरायकेला-खरसावां पुलिस को मिली राहत: 44 डिग्री में भी ड्यूटी होगी आसान

admin's avatar

Byadmin

Jun 12, 2026
crescent ad

 

 

*सरायकेला:* भीषण गर्मी में धूप में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अन्य जवानों को अब राहत मिलेगी। सरायकेला-खरसावां जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पुणे की कंपनी से *6 कूलिंग जैकेट* मंगवाई गई हैं। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी ये जैकेट पहनकर जवान आराम से ड्यूटी कर सकेंगे।

 

शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए *पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी* ने बताया कि यदि यह जैकेट गर्मी में कारगर साबित हुई तो भविष्य में जिला पुलिस के लिए अधिक संख्या में मंगवाई जाएंगी।

 

 

एसपी ने बताया कि यह कूलिंग जैकेट बैटरी से चलती है। एक बार चार्ज करने पर 5 से 6 घंटे काम करती है। इसमें दो पंखे लगे हैं। जैकेट के कॉलर को पानी से भिगोने के बाद पहनने पर पूरे शरीर को ठंडी हवा मिलती रहती है। एक जैकेट की कीमत *3500 रुपये* है।

 

फिलहाल यातायात पोस्टों पर तैनात तीन पुलिस पदाधिकारी और तीन आरक्षी को कुल 6 कूलिंग जैकेट वितरित की गई हैं।

इसके साथ ही विभिन्न थाना, ओपी कार्यालय और पुलिस केंद्र में तैनात जवानों को गर्मी से राहत के लिए 26 सीलिंग पंखे, 45 स्टैंड पंखे, 7 कूलर और 2 दीवार पंखे भी दिए गए हैं।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए ट्रैफिक पुलिस को ब्रेथ एनालाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मई माह में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से *33 लाख रुपये* का जुर्माना वसूला गया। ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कांड्रा क्षेत्र से 80 हजार, कपाली से 40 हजार और गम्हरिया थाना क्षेत्र से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *