• Wed. Jun 10th, 2026

राटा पूजा के साथ गार्ड बारीक में शीतला माता पूजा महोत्सव शुरू

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2026
crescent ad

 

 

*चक्रधरपुर*: रेलवे स्टेशन के समीप गार्ड बारीक में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव की तैयारियां बुधवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत शुरू हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित द्वारा मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई तथा पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

 

राटा पूजा के अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की आराधना की। वहीं ईस्ट कॉलोनी से श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ यात्रा निकाली, जो गार्ड बैरिक स्थित पूजा स्थल पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

 

श्री शीतला माता पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1960 से गार्ड बैरिक में लगातार शीतला माता पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पूजा महोत्सव मनाया जाएगा।

 

कमेटी के अनुसार 12 जून से शुरू होने वाले महोत्सव का शुभारंभ घट यात्रा के साथ होगा। पूजा संपन्न कराने के लिए खड़गपुर से विशेष रूप से पुरोहित को आमंत्रित किया गया है। पांच दिवसीय आयोजन का समापन 16 जून को माता के विसर्जन जुलूस के साथ होगा।

 

राटा पूजा के दौरान उदय पुजारी, संजय पासवान, पूजा कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *