• Wed. Jun 10th, 2026

जयरामपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का शिलान्यास, विधायक रागिनी सिंह बोलीं – स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2026
crescent ad

 

झरिया: झरिया प्रखंड के जयरामपुर में 15वें वित्त आयोग (हेल्थ ग्रांट) मद के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से झरिया विधायक रागिनी सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ ।

स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से जयरामपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, जिसे अब धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि

“झरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और बस्ती तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है। जयरामपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर विकास की गति को और तेज किया जाएगा।”

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए विधायक रागिनी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि केंद्र के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *