• Wed. Jun 10th, 2026

Adityapur : जयप्रकाश उद्यान में लोहे के पोल की चोरी करते दो चोर पकड़े गए, दो फरार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर में चोरी की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ताजा मामला वार्ड संख्या 17 स्थित जयप्रकाश उद्यान में लोहे के पोल की चोरी के मामले में स्थानीय लोगों ने चार युवकों को उद्यान से लोहे का पोल काटकर ले जाते हुए देख लिया। संदेह होने पर लोगों ने उनका पीछा किया और रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो को स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी तत्काल वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को दी गई।
सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने उद्यान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सार्वजनिक संपत्तियों की चोरी रोकने के लिए नियमित निगरानी की मांग की है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *