• Mon. Jun 8th, 2026

Adityapur : झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर इसरो प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाड़ा ) द्वारा रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित “कंसल्टेटिव वर्कशॉप ऑन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर एंड स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन ऑन ड्राफ्ट जियाड़ा रेगुलेशंस-2026 में इसरो (इंडस्ट्री एंड सर्विस सेक्टर एसोसिएशन) का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। कार्यशाला में झारखंड की प्रस्तावित नई औद्योगिक नीति एवं ड्राफ्ट रेगुलेशंस पर राज्यभर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्तार से चर्चा की।
इसरो प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक नीति के मसौदे से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को तथ्यात्मक रूप से जियाड़ा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन एवं उनकी टीम के समक्ष रखा। साथ ही संगठन की ओर से लिखित सुझाव सौंपते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास और सुविधाओं में सुधार की मांग की गई।
कार्यक्रम में जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन तथा आरडीडी दिनेश रंजन भी उपस्थित रहे। इसरो प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रुपेश कटरियार, उपाध्यक्ष समीर सिंह, अशोक सतपति, महासचिव संदीप मिश्रा, सचिव राजीव शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य गौतम महापात्रा एवं अवनीत मूतरेजा शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *