• Mon. Jun 8th, 2026

Saraikela : सड़क हादसे में सरायकेला बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत, खड़े ट्रेलर में पीछे से मारी टक्कर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 8, 2026
crescent ad
सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी 28 वर्षीय गुरु चरण सरदार के रूप में हुई है, जो सरायकेला विद्युत उप केंद्र में कार्यरत थे। घटना के वक्त वे अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
                  मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 11:00 बजे डीसी ऑफिस के सामने टीवीएस शोरूम के पास हुई। सड़क पर एक ब्रेकडाउन ट्रेलर पहले से खड़ा था। रात में अत्यधिक अंधेरा होने के कारण बाइक सवार गुरु चरण सरदार को खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विद्युत उप केंद्र में काम करने वाले गुरु चरण सरदार अभी अविवाहित थे। उनकी अचानक मौत से उनके सहकर्मियों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन के सहयोग से उन्हें फौरन सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *