• Sat. Jun 6th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, गीता कोड़ा रहीं मौजूद

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2026
crescent ad

 

 

*रांची*: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का शनिवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने उनका स्वागत करते हुए झारखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।

 

प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राज्य में पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने को लेकर चर्चा की गई।

 

श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *