
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी सोनू विश्वकर्मा के हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा मंच ने बैठक किया । इस संबंध मे बताया जाता है कि बराकर शहर के स्टेशन रोड निवासी लाटरी विक्रेता गणेश विश्वकर्मा का इकलौता लापता पुत्र सोनू विश्वकर्मा 24 वर्ष का शव कुल्टी के पुनुडी ग्राम से बरामत किया गया । जिसका शव जैसे ही उसके निवास स्थान बराकर पहुंचा वहां कोहराम मच गया ।

इसके बाद परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बराकर स्टेशन रोड में सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए । वही सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया । बराकर के दुकानदारों ने भी इसका समर्थन करते हुए अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी थी । वही बीते देर शाम को अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा मंच ने बराकर हनुमान चढ़ाई में

एक बैठक किया तथा बैठक के माध्यम से सोनू विश्वकर्मा के परिजनों के लिए इंसाफ की मांग को लेकर बातचीत की और वहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी लोग पत्र के माध्यम से पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाएंगे । जिससे मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके और समाज के द्वारा शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता के लिए भी बातचीत किया गया । इस अवसर पर समाज के शेखर विश्वकर्मा के अलावा अन्य कई सदस्य मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
