• Thu. Jun 4th, 2026

Adityapur : भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया हार्ट अटैक, ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां भाजपा के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को गुरुवार को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की।
अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया ऑपरेशन सफल रहा। डॉक्टरों के अनुसार समय रहते उपचार मिलने से उनकी स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। हरे कृष्ण प्रधान के अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई।
कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर या फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *