• Thu. Jun 4th, 2026

Adityapur : केपी सोरेन के झामुमो में शामिल होने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, बैध संजय

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (सूचनाधिकार विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार ने कालीपद सोरेन (केपी सोरेन) के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने श्री सोरेन को हमेशा सम्मान दिया और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं, जिनका उन्होंने बेहतर ढंग से निर्वहन किया।
संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सरायकेला विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति) से अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ने का अवसर भी दिया था। संजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक बड़ा परिवार और विचारधारा है।
पार्टी का संगठन मजबूत है और किसी एक व्यक्ति के जाने से पार्टी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों के साथ आगे भी मजबूती से कार्य करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *