• Thu. Jun 4th, 2026

Adityapur : एस-टाइप भूमि विवाद में शंभू नाथ सिंह के समर्थन में आए गणेश महाली, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, 2011 में रांची हाउसिंग बोर्ड की नीलामी में खरीदी भूमि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर एस-टाइप चौक स्थित विवादित भूमि मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड क्षेत्रीय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के समर्थन में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली सामने आए।
दोनों नेताओं ने स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पर जनता को गुमराह करने और राजनीतिक द्वेषवश आरोप लगाने का आरोप लगाया। शंभू नाथ सिंह ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में विधायक समर्थित उम्मीदवारों का साथ नहीं देने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विवादित जमीन पर केवल मिट्टी का समतलीकरण और मलबा हटाने का कार्य कराया गया था, जबकि दुकानों को हटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई थी।
वहीं गणेश महाली ने दावा किया कि एस-टाइप चौक की करीब 3,600 वर्गफीट जमीन कानूनी रूप से सुकांत बारीक के नाम आवंटित है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में रांची हाउसिंग बोर्ड की नीलामी के माध्यम से यह जमीन खरीदी गई थी। इसके बावजूद जमीन को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
महाली ने कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी जमीन पर अपना चुनावी कार्यालय खोलना था। इसके लिए उन्होंने सुकांत बारीक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति ली थी। उन्होंने कहा कि यदि जमीन विवादित होती तो चुनाव आयोग कार्यालय संचालन की अनुमति नहीं देता।
इस दौरान जमीन के मूल आवंटी सुकांत बारीक ने भी दावा किया कि उन्होंने उक्त भूखंड को वैध प्रक्रिया के तहत खरीदा था और इस संबंध में उनके पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश भी मौजूद है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे शंभू नाथ सिंह के पुत्र विकास सिंह के साथ संयुक्त उद्यम में इस जमीन से जुड़े कार्य कर रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *