• Tue. Jun 2nd, 2026

Adityapur : आरआईटी थाना को मिला नया प्रभारी, रविकांत पाराशर ने संभाली कमान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरआईटी थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर रविकांत पाराशर ने औपचारिक रूप से थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह का स्थान लिया। पदभार संभालने के बाद रविकांत पाराशर ने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर अंकुश, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
नए थाना प्रभारी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान करने का प्रयास होगा।
साथ ही थाना परिसर में लोगों को सम्मानजनक एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आम नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *