
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
नौनिहालों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक व पोषण सुविधा, गर्भवती-धात्री माताओं को होगा लाभ

*केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सलगा के ग्राम सलगाआंगनवाड़ी केंद्र टू एवं कुठान तथा पंचायत कराली के कराली गांव स्थित टोला नवडीह में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-2 के मरम्मती कार्य का शुभ शिलान्यास आज बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया।

विधायक ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य क्षेत्र के नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री जय राम साव, बूथ अध्यक्ष कामेश्वर साव, सूरज साव, द्वारिका साव, नारायण महतो, धनेश्वर महतो, रूपलाल महतो, सीमा देवी भोला महतो, प्रेम चन्द महतो, बबलू सिंह, अवध सिंह, विनोद सिंह, कराली मुखिया अशोक राम सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
