• Fri. May 29th, 2026

Adityapur : वार्ड 13 में पार्षद शांतनु घोष की पहल, निजी खर्च से लगाए जा रहे साइन बोर्ड

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 29, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। वार्ड संख्या 13 में स्थानीय पार्षद शांतनु घोष की पहल पर वार्ड की विभिन्न गलियों में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह कार्य पार्षद द्वारा अपने निजी खर्च से कराया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
पार्षद शांतनु घोष ने बताया कि वार्ड में कई ऐसी गलियां हैं, जहां पहली बार आने वाले लोगों को सही स्थान तक पहुंचने में परेशानी होती थी।
गली नंबर और दिशा की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को इधर-उधर पूछताछ करनी पड़ती थी। इसी समस्या को देखते हुए वार्ड के विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने का जो वादा उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से किया था, यह उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
आने वाले समय में भी वार्ड में जनहित से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को सीधे लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइन बोर्ड लगने से बाहर से आने वाले रिश्तेदारों, दुकानदारों और अन्य लोगों को गली और मोहल्ले पहचानने में आसानी होगी।
साथ ही किसी आपात स्थिति में भी सही स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी।वार्डवासियों का कहना है कि इस तरह की पहल से क्षेत्र व्यवस्थित और आधुनिक दिखाई देता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी वार्ड में सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *