• Thu. May 28th, 2026

स्वामी विवेकानंद सेतु का हुआ लोकार्पण, जनता को मिला आवागमन का नया मार्ग

admin's avatar

Byadmin

May 28, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बीटीपीएस, बोकारो झारखंड द्वारा निर्मित स्वामी विवेकानंद सेतु का गुरुवार को विधिवत लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम कि शुरुआत पुजन एवं पुष्प अर्पित कर हुई।

सेतु का उद्घाटन डीवीसी बीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री सुशील कुमार अरजरिया ने रिब्बन काट कर किया। इस अवसर पर सेतु को राष्ट्र को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की जनता के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा तथा विकास को नई दिशा देगा।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक श्री शिव प्रसाद मोहापात्रा, श्री राजेश विश्वास, श्री ए.के. कुजूर मत्स्यबंधक श्री सोमन मंडल तथा महाप्रबंधक श्री नरेश एम. मुरस्कर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

लोकार्पण समारोह में बोकारो थर्मल के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *