• Tue. May 26th, 2026

सरायकेला मंडल कारा में आधी रात को औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 26, 2026
crescent ad
 सरायकेला – पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार सोमवार देर रात सरायकेला मंडल कारा (जेल) में एक बड़ा औचक तलाशी अभियान चलाया गया। यह पूरी कार्रवाई सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश और डीएसपी मुख्यालय के
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस सघन निरीक्षण के लिए कुल पांच संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने जेल के सभी वार्डों, बैरकों और अन्य संवेदनशील स्थानों में बेहद गहन तलाशी व जांच अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कैदियों के आवासीय वार्ड।,
कारा परिसर के रिहायशी हिस्से। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के उपयोग में आने वाले क्षेत्र।
बैरक, शौचालय, सामान्य स्थान (Common Areas) और स्टोर रूम।
इन सभी जगहों की बारीकी से सूक्ष्म जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री का पता लगाया जा सके।
जेल प्रशासन ने अभियान के बाद बताया कि पूरी जांच के दौरान जेल के भीतर से किसी भी तरह कीअवैध,आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पूरा तलाशी अभियान अत्यंत शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
अधिकारियों ने बताया या कार्रवाई बकरीद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य की गई थी। जिले में त्यौहार के दौरान अमन चैन तथा आपसी सौहार्द्र करने हेतु सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा जारी है। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने कहा जेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ती गई है। तथा इंटरनेट मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक असामाजिक तत्वों पर खड़ी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थित किया गया । साथ ऐसी औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगी। ताकि समय रहते हुए किसी प्रकार की चुनौती को टाला जा सकता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *