• Mon. May 25th, 2026

Jamshedpur : पूर्व सीएम चंपई सोरेन की बेटी दुखनि सोरेन का दौरा, खराब चापाकल और जलमिनार की मरम्मत जल्द किया जाय।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 25, 2026
crescent ad
जमशेदपुर  : पोटका …पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने प्रशासन से खराब चापाकलों और जलमिनार की तुरंत मरम्मत करने की मांग की है।
पोटका विधानसभा क्षेत्र के कोवाली पंचायत अंतर्गत चाड़राडीह गांव  में भीषण गर्मी को लेकर पानी का संकट गहरा गया है, सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन आज गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही खराब पड़े चापाकलों को शीघ्र ठीक कराने की मांग प्रशासन से की।
दुखनी सोरेन ने कहा  कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट काफ़ी गंभीर हो गया है। ऐसे में खराब पड़े चापाकल और जलमीनारों को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को पीने के पानी की समस्या न हो। ईश समय पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में दुखनी सोरेन का दौरा तेज हो चुकी हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *