
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी । ‘स्वाभिमान संगठन क्लब’ (ब्रह्मचारी स्थान, डोम पाड़ा) के नेतृत्व में ‘हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और हरिनाम संकीर्तन’ के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया । इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में महिलाओं, युवाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया ।

कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान राधा-कृष्ण का भव्य रथ था जिसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया था । इस रथ के साथ पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने संकीर्तन करते हुए परिक्रमा की । कड़कड़ाती धूप और शरीर को झुलसाने वाली इस प्रचंड गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी । लोग सुबह से ही इस मंगल कलश यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़े थे । कुल्टी विधानसभा से डॉ. अजय पोद्दार जी के दोबारा विधायक चुने जाने और राज्य में नई सरकार के आने के बाद, सनातन धर्म के इस उत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था देखने को मिली ।

भीषण गर्मी और धूल से राहत देने के लिए कुल्टी बोरो कार्यालय के चिकित्सा एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कलश यात्रा के पूरे रूट पर जगह-जगह जल छिड़काव (वॉटर स्प्रे) किया गया । साथ ही मार्ग की सफ़ाई किया गया । कलश यात्रा में मुख्य रूप से कुल्टी विधानसभा के युवा भाजपा नेता और समाजसेवी टिंकू वर्मा उपस्थित रहे । कलश यात्रा ब्रह्मचारी स्थान से शुरू होकर लछीपुर गेट, एस. एन. राय रोड से नीचे बाजार, सीतारामपुर स्टेशन रोड ऊपर बाजार सीतारामपुर, शिव मंदिर छठ घाट, नियामतपुर मोड़, और नियामतपुर पेट्रोल पंप होते हुए वापस ब्रह्मचारी स्थान पर आकर संपन्न हुई ।
आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा के बाद दिनभर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । जिसमें हवन यज्ञ हरि कीर्तन बाउल संगीत तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
