
सरायकेला – शनिवार को नगर पंचायत सभागार, सरायकेला में जन वितरण प्रणाली (PDS) के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने की। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पुष्कर सिंह मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, राशन दुकानदार एवं महिला समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जन वितरण प्रणाली से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पीडीएस दुकानदारों को “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना से लाभुकों को जोड़ने, पोस मशीन संबंधी शिकायतों को प्रखंड एवं जिला स्तर पर उपलब्ध कराने, लाभुकों के साथ मधुर व्यवहार रखने तथा वृद्ध एवं जिन लाभुकों का फिंगरप्रिंट नहीं आता है, उन्हें OTP अथवा अपवाद रजिस्टर के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के नए आवेदनों हेतु सभी वार्डों में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर के माध्यम से होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, नया जल कनेक्शन, नया होल्डिंग आवेदन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी का कार्य भी किया जाएगा।

वार्डवार शिविर की तिथि एवं स्थल निम्न प्रकार निर्धारित की गई है—
25.05.2026 — वार्ड 07 एवं 10 — अटल क्लिनिक
26.05.2026 — वार्ड 09 एवं 11 — टाउन हॉल, सरायकेला
28.05.2026 — वार्ड 02, 05 एवं 06 — विवाह भवन, इंद्रटांडी
29.05.2026 — वार्ड 01 एवं 08 — उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हांसाउडी
30.05.2026 — वार्ड 03 — गांधी पाठशाला, राजबांध
01.06.2026 — वार्ड 04 — सामुदायिक भवन, सरगीडीह
सभी शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
श्री वरुण साहू, श्रीमती ज्योति साहू, श्री गौतम नायक, श्री उत्तम महंती, श्रीमती सुषमा तियू, श्रीमती शांति गोड़सेरा, श्रीमती अंजली राय सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
