• Sat. May 23rd, 2026

टाटा स्टील से लोहे का स्क्रैप चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 टन स्क्रैप बरामद

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

 

*सरायकेला:* गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील कंपनी से भारी मात्रा में लोहे के स्क्रैप की चोरी का खुलासा गम्हरिया पुलिस ने किया है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर करीब 10 टन चोरी का स्क्रैप और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी *अनुभव भारद्वाज* ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 मई को गम्हरिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि झारगोविंदपुर रेलवे फाटक के पास टाटा स्टील कंपनी की बाउंड्री किनारे अज्ञात चोरों द्वारा लोहे का स्क्रैप इकट्ठा कर वाहनों में लोड किया जा रहा है।

 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छापामारी दल गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने टाटा स्टील गम्हरिया के बाउंड्री किनारे स्क्रैप चोरी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिसमें

1. निशांत कुमार पांडेय – बड़ा गम्हरिया स्टेशन रोड, महुलटांड निवासी ,2. नवीन प्रमाणिक – डबल रोड, गम्हरिया निवासी, 3. तुषार कुमार महतो – साईनगर, गम्हरिया निवासी ,4. अमित कुमार यादव – साईनगर, गम्हरिया निवासी

 

पुलिस ने इनके पास से सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया, जिसमें करीब आधा टन लोहे का स्क्रैप लदा हुआ था। घटनास्थल से करीब 10 टन अवैध स्क्रैप भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के मुख्य साथी नीमपाड़ा निवासी *राजा हैम्ब्रम*, कुलुडीह निवासी *विशाल गोराई* और नीमपाड़ा निवासी *प्रकाश सोरेन* फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

 

छापामारी दल में गम्हरिया थाना प्रभारी *रामचंद्र रजक*, पुआनि अरुण कुमार महतो, सअनि रोपना राम कांशी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *