• Thu. May 21st, 2026

बलियापुर में गरजे माले कार्यकर्ता: नीट लीक, महंगाई और DVC की बिजली कटौती पर फूंके मोदी-शिक्षा मंत्री के पुतले

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2026
crescent ad

 

बलियापुर : आज बलियापुर चौक पर भाकपा माले (CPI-ML) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और डीवीसी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस आंदोलन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित ज्वलंत मुद्दों पर आक्रोश व्यक्त किया गया:नीट पेपर लीक: युवाओं और छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया।

वक्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।महंगाई और मूल्य वृद्धि: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

DVC की तानाशाही और बिजली कटौती: बलियापुर क्षेत्र में डीवीसी (DVC) द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर गहरा आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारा लगाया— “कोयला हमारा, बिजली हमारी, फिर क्यों अंधेरे में जनता बेचारी?” और “DVC की तानाशाही नहीं चलेगी, अघोषित बिजली कटौती बंद करो!”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड सचिव गणेश चंद्र महतो विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ,विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक ,प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक ,सपन महतो ,मंगल महतो ,RYA युवा नेता कृष्ण चंद्र दान,राजा राम रवानी, आमोद बाउरी ,जयपाल महतो, राजू रजक , प्रेम महतो,अरुण महतो, बबलू महतो, एमडी छोटू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे एल वही भाकपा माले नेता गणेश चंद्र महतो, देवाशीष पांडे ,शीतल दत्ता का कहना है कि यह क्षेत्र देश को कोयला और बिजली देता है, लेकिन यहां की जनता को ही अंधेरे में रखा जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नीट पेपर लिख मामले में सीबीआई जांच हो , करोड़ों रुपया का डीवीसी में टेंडर के माध्यम से काम हुआ था उसके बावजूद भी प्रतिदिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती क्यों कार्यक्रम का समापन क्रांतिकारी नारों और ‘लाल सलाम’ के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *