

सरायकेला : जिला उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आसूचना संकलित कर उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

*बामनडीह में 42.25 लीटर अवैध बीयर जब्त*
20-05-2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बामनडीह में छापेमारी के दौरान Hywards Bold Beer (For Sale in West Bengal) 650 ML के 55 पीस, Tuborg Beer (For Sale in West Bengal) 650 ML के 05 पीस एवं Kingfisher Beer 650 ML के 05 पीस सहित कुल 42.25 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। बरामद बीयर बंगाल में बिक्री के लिए चिह्नित थी, जिसे अवैध रूप से झारखंड में लाकर बेचा जा रहा था।
*महादेवपुर में 2 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलो जावा महुआ नष्ट*
वहीं 21-05-2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे सरायकेला (सीनी ओपी) थाना अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में संचालित 02 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। मौके से 1200 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
*मामला दर्ज, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*
बरामद अवैध शराब एवं सामग्री को जब्त कर उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
उपायुक्त ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ग्रामीणों से अपील है कि अवैध शराब की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग या पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक, पुलिस बल एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
