

सरायकेला : जिले के चांडिल प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई।

भाजपा नेत्री कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियां किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं। हेमंत सरकार किसानों को लेकर प्रारंभ से ही निर्दयी रही है।
महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई है। झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का 3200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के MSP में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने, किफायती दर पर खाद-बीज, कीटनाशक उपलब्ध कराने और 2 लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था।
धारण प्रदर्शन के दौरान आवाज उठाया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में हजारों की संख्या में जन्म प्रमाण पत्र बनाया था इसकी के तर्ज में आज चांडिल प्रखंड में हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले को लेकर भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।
दरअसल ग्रामीणों द्वारा शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राकेश कुमार गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर चांडिल प्रखंड तथा संतोष कुमार गुप्ता,ब प्रज्ञा केंद्र संचालक बागबेड़ा की मिलीभगत से बिना दस्तावेज के हजारों लोगों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है। इन प्रमाण पत्रों का उपयोग बीपीएल में नामांकन के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी किया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्पष्टीकरण मांगे जाने के कोई महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी आज तक मामले की कोई जांच नहीं हुई है। उपायुक्त महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को जांच का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद जांच शुरू नहीं हुई।
नित्यानंद कुंभकार भाजपा महामंत्री चांडिल पूर्वी ने। कहा कि “यह बहुत बड़ा घोटाला है। बिना दस्तावेज हजारों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें प्रखंड के कर्मचारी और प्रज्ञा केंद्र संचालक की मिलीभगत है। प्रशासन जानबूझकर मामले को दबा रहा है।”
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों व प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अब तक बने सभी संदिग्ध जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द किया जाए। भाजपा ने चेतावनी दी ।
धरना में कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ,कार्यकारणी भक्ता मनोज महतो ,प्रकाश सतपति मंडल प्रभारी ,जगदीश महतो,राहुल मंडल ,चामुराम भुइया , पूर्व मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह,महिला मोर्चा रेणुका महतो,चांदनी लोहार, सावित्री महतो ,समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
