
आदित्यपुर। झारखंड युवा मोर्चा जिला कमेटी की ओर से भगलू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आगामी 22 मई को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
भगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने कहा कि नगर निगम के 35 वार्डों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड संख्या-21 में गहराए पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ए रोड से आई रोड तक ऊपरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि निचले इलाके के लोग अब भी टैंकर के पानी पर निर्भर हैं।
इसके अलावा वार्ड संख्या-1 से 35 तक साफ-सफाई, जर्जर सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्यपुर बस्ती एफ रोड में वर्षों से नाली और सफाई व्यवस्था बदहाल है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने नगर निगम क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था में सुधार, अवैध भवन निर्माण पर कार्रवाई, निजी नर्सिंग होमों की जांच तथा अतिक्रमण हटाने से पहले गरीब दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाई है।
भगलू सोरेन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि गरीब दुकानदारों को हटाने से पहले उन्हें बसने की वैकल्पिक व्यवस्था दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। वहीं जागृति मैदान विवाद को लेकर उन्होंने मेयर और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा पर गुटबाजी कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
