• Mon. May 18th, 2026

मुनीडीह कोल वाशरी मे चार ठेका मजदूर की हुई मौत मामले में मुआवजा और नियोजन को लेकर बैठक

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी : रविवार को संयुक्त मोर्चा के मुनिडीह पश्चिमी झरिया क्षेत्र सुरक्षा सलाकार समिति के पदाधिकारीयो की एक आहूर्त बैठक, मुनिडीह डीसीकेएस कार्यालय में की गई।

जिसकी अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह तथा मंच का संचालन प्रितम रवानी ने की बैठक मे गत 2 मई 2026 को मुनिडीह कोल वाशरी मे सलेक कोयला लोडिंग के दौरान चार ठेका मजदूरों की हुई मौत मामले को लेकर महाप्रबन्धक पश्चिमी झरिया क्षेत्र के द्वारा समझौता ज्ञापन की चर्चा विश्तार पूर्वक किया गया।

बैठक मे पीड़ित परिवार के सदस्यगण तथा संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण शामिल हुए तथा प्रबंधन के मनमानी रविये के खिलाफ रणनिती तय की गईं वहीं पूछने पर बताया गया की मृत मजदूरों की घटना के आज कई दिन बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों को मुआवजा और नियोजन नहीं मिला ज़ब कोल वाशरी के महाप्रबंधक ने 10 दिनों के अंदर दस लाख और फिर दस दिनों बाद 10 लाख देने की घोषणा की थी एवं सहमति बनी थी मगर अभी तक मुआवजा प्रबंधन की ओर से नहीं दिया गया।

मौके पर सुधीर सिंह,जे पी सिंह,रमेश कुमार सिंह,विधा प्रकाश पांडे,संजीवन कुमार,अर्जुन सिंह,राखल दास,विधानंद सिंह,संजय शर्मा,बीरेंद्र कुमार,सुमंत बाउरी,रमेश चंद्र मंडल,शुभम सिंह,सावित्री देवी,अमित कुमार बाउरी प्रवेश कुमार बाउरी,बिशू कुमार गौप आदि सदस्य गण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *