

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी : पूटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आई एन चंदो गोपालीचक निवासी आकाश कुमार पांडेय की पत्नी लक्ष्मीना देवी 20 वर्ष ने अपने घर के बंद कमरे मे साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं मृतका के पति आकाश कुमार पांडे ने इस घटना को लेकर बताया कि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था सिर्फ भाई की पत्नी थी जो दूसरे कमरे मे थी.बहुत देर तक मेरी पत्नी को कमरे मे बंद देख भाई की पत्नी ने आवाज दिया तो कोई जबाब नहीं मिलता देख अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए मुझे एवं अन्य परिजनों को सूचना दी ज़ब सभी लोग घर पहुँचे ओर बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा की मृतका साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रही थी आनन फानन मे परिजनों द्वारा उसे उतारकर धनबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं परिजन ने धटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया घटना की सूचना पाकर पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक वकार हुसैन एवं अन्य पुलिस अधिकारी धटना स्थल पर पहुंच त्वरित कार्रवाई कर मृतका का शव को अपने कब्जे कर पंचनामा कागजात बना अंत्य परीक्षण के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज घटना की जांच में जुट गई है।
वहीं बताया जाता है नव विवाहिता की फरवरी 2024 मे लव मैरेज से शादी हई थी। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
